टेक- भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
जन्म धार बिछडूं नहीं
करूं संतों की सेवा ॥टेर ॥
1- सर्व सुखां रो सुखनाम है
मोपर कृपा कीज्यो ।
भवसागर से तार ने
अपनाकर लीज्यो ॥ १ ॥
भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
2- अति सुन्दर सुख साहियो
बचना सुधा नारी ।
अतरा तो मांगू नहीं
गुरु मने आन तुमारी ॥
भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
3- सोनो महर सुमरे ज्यों
गज हस्ती दाना ।
करोड़ गऊ कन्या दान में
नहीं नाम समाना ।
भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
4- जंतर मंतर टोटका
बैकुन्ठा में वासा ।
इतरा तो माँगू नहीं
जब लग पिंजस में सांसा ॥ ४ ॥
भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
5- धर्मीदास की बीनती
अवगत सुण लीज्यो ।
अंत पड़दा खोलकर
गुरु मने दर्शन दीज्यो ।
भक्ति दान मोहि दीजिये
गुरु देवन का देवा ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ