Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

साहिब से मिलना है / sahib se milna he

साहिब से मिलना है


साखी 


1- कबीर सब घट आतमा सिरजी सिरजन हार । 

राम कहे सो राम सम , रहता ब्रह्म विचार ॥ 


भजन


टेक- हमें साहिब से मिलना है

हमें सदगुरु से मिलना है मैं तो नशे में हो रहा

साहिब से मिलना है मैं नशे में चूर यार

मेरे गुरु से मिलना है ।


1. इस लोभ लालच ( पाप कपट ) को छोड़

हमें फ़कीरी लेना है 

इस भवसागर को जीत हमें , मैज़त में जाना है ।

हमें साहिब से मिलना है

हमें सदगुरु से मिलना है मैं तो नशे में हो रहा

साहिब से मिलना है मैं नशे में चूर यार

मेरे गुरु से मिलना है ।


2 . इस हद को छोड़ , बेहद में जाना है

मूल सुंदरी मकरतार जा , वां मणी चमकती है ।

हमें साहिब से मिलना है

हमें सदगुरु से मिलना है मैं तो नशे में हो रहा

साहिब से मिलना है मैं नशे में चूर यार

मेरे गुरु से मिलना है ।


3. सफेद महल दीख रहा , कठिन ( विखम ) का चढ़ना है

सफेद सेज फूलों की वहाँ , वां पुरुष पाया है ।

हमें साहिब से मिलना है

हमें सदगुरु से मिलना है मैं तो नशे में हो रहा

साहिब से मिलना है मैं नशे में चूर यार

मेरे गुरु से मिलना है ।


4- मूल सुंदरी को प्यास लगी , अमृत का पीना है

कहै कबीर सुनो भाई साधो , बस इसी से तिरना है ।

हमें साहिब से मिलना है

हमें सदगुरु से मिलना है मैं तो नशे में हो रहा

साहिब से मिलना है मैं नशे में चूर यार

मेरे गुरु से मिलना है ।


मालवी शब्द

मैगत - मस्जिद , मंदिर 

मकरतार - पकडी के तार जैसा पतला

मूल सुंदरी - मुरतिरूपी ( जीवात्मा ) सुंदरी 

बिरमन - कठिन , दुर्गम 


संक्षिप्त भावार्थ - साहब कबीर ने इन भौतिकी हद से ऊपर उठकर पाप , कपट या लोभ- मोह जैसे दुर्गुणों का परित्याग कर दया , क्षमा , सत्य व प्रेम का प्याला पीने का संकेत किया है । यही सदगुरुजोहर इंसान के इस सुंदर रंग महल में विराजमान है अखंड रूप से । इस प्याले को पीयें व पिलाए जो प्रतिपल बह रहा है । 


आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है। 


YOU TUBE    -     भजन वीडियो

FACEBOOK   -     FOLLOW

INSTAGRAM  -    FOLLOW

TELEGRAM    -     JOIN

TELEGRAM  GROUP  -  JOIN

TWITTER       -     FOLLOW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ