Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

क्यों भूली गयी थारो देस रे / kyo bhuligi tharo desh re

क्यों भूली गयी थारो देस रे


साखी 


1- कबीर शीप समुद्र की खारा जल नहि लेय ।

पानी पीवे स्वांति का , शोभा सागर देय ।।


भजन 


टेक- साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


1. भूली ( भोली ) मालन पाती रे तोड़े

पाती पाती के मांय जीवरे

पाती तोड़े देवत को चढ़ावे

वो देवत निर्जीव बांवरी ।

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


2- डाली ब्रह्मा , पाती विष्णु

फूल शंकर देवरे

फूल तोड़ देवत को चढ़ावे

वो देवत निर्जीव है बांवरी

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे।


3- गारा की गनगौर बनावे

पूजेगा लोग लुगाई रे

पकड़ टांग पानी माय फेंके ( वाकी )

कां गयी संकलाई , हो बांवरी ॥

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


4. देश देश का भोपा बुलाया

घर मांय बैठ घुमाया रे

नरियल फोड़े नरेटी चढ़ावे

गोला खुद गटकावे रे बांवरी ।।

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


5- खीर खांड का भोजन बनाया

देवतड़ा के चढ़वाया रे 

उना देवत ऊपर कुत्तारे मूते

खीर गिलोरी गटकावे रे बांवरी ॥

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


6- जीते बाप को जूतारे मारे

मरया पे गंगा लई जावेरे

हे भूखा था जद भोजन ना दिया ( वाको )

कौआ ने बाप बनावे बांवरी ॥

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


7- भेरू भवानी कने छोरा छोरी मांगेरे

सिर बकरा का साटे

कहै कबीर सुनो भाई साधो 

पूत पराया मत काटे बांवरी

साँचा सदगुरु सेवी ले बांवरी

क्यों भूली गयी थारो देसरे


संक्षिप्त भावार्थ- साहब कबीर ने झूठी , थोथी पाखंडी परम्पराओं को विवेक की कसौटी पर कसकर भूल को सुधारने का संकेत करते हैं , जिसमें फूल पत्ति जो देवो को चढावे है जबकि वृक्ष या पौधे में वहीं ईश्वर है । जिस फूल को तोड़कर देवता को चढ़ा रहा है यह तो निर्जीव है , देवता को भोजन मिठाई खिला रहा है वह तो निर्जीव है और उसे दूसरे जीव जन्तु ही खा पी रहे है। अत : तू जीते जी माता - पिता , गुरुया जीवमात्र को रक्षा सुरक्षा के बारे में विचार कर ।


मालवी शब्द

भूली - खोई हुई , नासमझी

बावरी - पागल 

गारा - मिट्टी संकलाई 

नरेटी - नारियल के ऊपर के रेशे या द्वार का घर

भोपा - एक प्रकार की जातिया घूमनेवाले झाडूफुल करने वाले


आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है। 


YOU TUBE    -     भजन वीडियो

FACEBOOK   -     FOLLOW

INSTAGRAM  -    FOLLOW

TELEGRAM    -     JOIN

TELEGRAM  GROUP  -  JOIN

TWITTER       -     FOLLOW




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ