भजन रंग चढ़ायो
साखी
1- मुझमें गुण एको नहि , सुनो संत सिरमौर ।
तेरे नाम प्रताप से पाऊ आदर ठौर ।।
2- सरसा सर जन बेघिया , सर बिन गम कछु नाहि ।
लागी चोंट जो शब्द की करक कलेजे माहि ।।
3- सारा बहुत पुकारिया पीर पुकारे और
लागी चोंट जो शब्द की रहा कबीरा ठौर ।।
भजन
टेक- लाग्यो लाग्यो बाण सुरंगी
भजन रंग चढ़ायों है ।
धन सद्गुरु उपदेश दियो है
हो गयो चित्त यो भिरंगी ... भजन रंग चढ़ायो
1 .ध्यान पुरुष की है तुरिया
घायल पांचों संगी ...
भजन रंग चढ़ायो
2- घायल की गति घायल जाणे
कई जाणे जात पतंगी ...
भजन रंग चढ़ायो है ।
3- कहै कबीर सुणो भाई साधो
निशदिन प्रेम उमंगी ....
भजन रंग चढ़ायो है
लाग्यो लाग्यो बाण सुरंगी
भजन रंग चढ़ायो है ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ