तू पुतरी शारद की कहिए
साखी
1- गुरू भक्ति बहुत कठिन है , रति न चाले खोट ।
निराधार का खेल है , अधर धार की चोट ॥
2- भक्ति - भक्ति सब कोई कहे,भक्ति ना जाने भैव ।
पूरण भक्ति जब मिले , तब कृपा करे गुरूदेव ।।
भजन
टेक- तू पूतरी शारद की कहिए मैं बालक ब्रह्मा का हो
चारि वेद पढ़ि अयो रे काशी , गुरू मिल्या से म्हारा भागारे भव
कर मेरे मायला भजन बंदगी , छोड़ो रे दुनिया की माया मोह
रेहना नहीं चलना रे भई संतो , जीवना है अब दन ओ दोय
यो नर रे संत सगंत कर ले भाई।।
1 . मिट्टी का गढ़ कोट बनाया जिनमें रचना लग रही लोय
दस दरवाजा आमी का वासा , जिन माहि दीपक जले दिन रात
कर मेरे मायला भजन बंदगी , छोड़ो रे दुनिया की माया मोह
रेहना नहीं चलना रे भई संतो , जीवना है अब दन ओ दोय
यो नर रे संत सगंत कर ले भाई।।
2 .बाड़ी में एक भंवरों रंगीलो , राखि लियो फुलड़ा में लिपटाय
मर गई ममता रह गई वासना , जहं उड़ रही है झिणी , झिणी खुशबू ।।
कर मेरे मायला भजन बंदगी , छोड़ो रे दुनिया की माया मोह
रेहना नहीं चलना रे भई संतो , जीवना है अब दन ओ दोय
यो नर रे संत सगंत कर ले भाई।।
3 .चाँदी जैसे वचन कटारी , सोने का गुरू कंचन होय
एड़ी - एड़ी मारी म्हारे ज्ञान कटारी , पड़ी कलेजे में हुआ है घड़ दोय ॥
कर मेरे मायला भजन बंदगी , छोड़ो रे दुनिया की माया मोह
रेहना नहीं चलना रे भई संतो , जीवना है अब दन ओ दोय
यो नर रे संत सगंत कर ले भाई।।
4 .ईश्वरदास गुरू पूरा म्हने मिल गया अगम पिछम की लगरही लोय .
बकसो जी बोले रे गुरूजी का शरणे , काया कोठरी का भागा रे भय ॥
कर मेरे मायला भजन बंदगी , छोड़ो रे दुनिया की माया मोह
रेहना नहीं चलना रे भई संतो , जीवना है अब दन ओ दोय
यो नर रे संत सगंत कर ले भाई।।
संक्षिप्त भावार्थ- इस पद बक्शोजी महाराज कहते है कि यह जीवन दो दिन काहे । अतः भजनवंदगी , संतसंगति से जुड़जा और दुनिया के माया मोह को अन्तर से दूर कर। यह कच्ची मिट्टी का सुन्दर दस द्वारे महल है जिसमें वह रंगीला जीव रुपी भवरा निरन्तर भृमण कर रहा है , जिसकी वजह से शुभ - अशुभ रूपी यश - कीर्ति फैल रही है अत : गुरु के वचनों को आत्मसात कर थोड़े जीवन में संत संगति से जुड़ जा ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ