साखी
1-मोटी माया सब तजे झीणी तजे न कोय ।
पीर पैगम्बर औलिया , झीणी सबको खाय ॥
2- झीणी माया जिन तजि , मोटी गई बिलाय ।
कहें कबीर ता दास से , सब दुःख गये हिराय ॥
भजन
टेक- थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
1- आशा , तृष्णा , नदियाँ भारी , बह गया संत बड़ा ब्रह्मचारी
जो ऊबरे सो शरण तुम्हारी , चमक रही या सेलअणी ॥
थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
2- वन में लुट गये मुनिजन नंगा , डस गई ममता उल्टा टांगा
जाके कान गुरू नहीं लागे , या श्रृंगि ऋिषि पर आन बणी ॥
थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
3- साधु संत मिल रोके घाटा , साधु चढ़ि गये उल्टी बाटा
घेर लिया सब औघट घाटा , पार उतारो आप घणी ॥
थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
4- इन्द्र बिगाड़ी गौत्रम नारी , कुब्जा लईग्या कृष्णमुरारी
राधा रूकमणी बिलखति हारी , या रामचन्द्र पर आन पड़ी ।
थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
5- शंकर लुट गये नैजाधारी , रइयत उनकी कौन विचारी
भूल रही करमन की मारी , तीन युग झुक रही तीन जणी ॥
थारी काया नगर को कुण धणी , मारग में लूटे पाँच जणी॥
पाँच जणी , पच्चीस जणी , मारग में लूटे पाँच जणी ।
6- साहब कबीर गुरू दीना हैला , धरमदास सुनो निज चैला
लम्बा मारग पंथ दुहैला , सिमरू सिरजन हार घनी ।।
संक्षिप्त भावार्थ- इस कायागडी शब्द में साहब कबीर पुकारते हैं इस पंच भौतिक शरीर में लूटने वाले पांच पच्चीस लुटेरे ( पांच तत्व पच्चीस प्रकृति रूपी ) शरीर व जीवन की मात्रा में प्रतिपल विषयों के झुनझुने में उलझाकर लूटने का काम करते हैं जिनकी वजह से बड़े - बड़े ऋषि - मुनि , अवतारी पुरूष भी मोहमद में भूलकर फूट लिये गये अतः संतों के इस छाह । औघट घाट पर आकर शब्दरूपी सैलाणी को याद रख
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ