Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

म्हाने अबके बचइले मोरी माय / Mhane abke bachaile mori may

म्हाने अबके बचइले मोरी माय


साखी


1- आछे दिन पाछे गये , गुरू से किया न हेत ।

अब पछताये क्या करें ( होत का ) , चिड़िया चुग गई खेत।।


2- पांव पलक की सुध नहीं , करे काल का साज ।

काल अचानक मारहि , ज्यों तीतर को बाज।।


3- कबीर रे गाफिल क्यों फिरें , क्यों सोया घनघोर ।

तेरे सिराने जम खड़ा , ज्यों अंधियारे चोर ।।


भजन


टेक- म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने

लेवाने -2 लईजावाने बटावड़ो आयो लेवाने ....।।

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने।।


1- बोले जमाई सुणो सासुजी , सुनलो म्हारी बात ।

अबकी बार हूँ लेवा आयो , बेगी करो तैयार।।

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने


2- बोले सासुजी सुनो जमाई , सुनलो म्हारी बात ।

म्हारीया छोरी बालक भोली , कैसे करूंगा थाकी लार ॥

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने


3- पांच तत्व और तीन गुण है इणी काया का माय ।

या वस्तु तो है पराई , तेरे संग रेवा की नाय।।

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने


4- सावण का सतरा गया , ने तड़के तीज त्यौहार

खेलवा की मन में रहगी , संग सहेल्या की लार ॥

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने


5- आठ कोटड़ी नौ दरवाजा , थारी काया का माय ।

यामें लुपती छुपती फिरों में , तोई न छोड़ेगा म्हारो साथ ।

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने।।


6- सात भाया की एक लाड़ली , सिर पे फेरयो हाथ ।

कहें कबीर सुणो भई साधो , लारा धरली रे वाकी बाट ।

म्हाने अबके बचइले मोरी माय , जमइडो आयो लेवाने।।


मालवी शब्द

बटाउडो - जमाई ।

बालक भोल - छोटी नासमझ


संक्षिप्त भावार्थ - इसमें कबीर साहब ससुराल व पीहर सामाजिक व्यवस्था के जरिये चेतना देते हैं कि एक लड़की अपने पीहर में है जमाई लेने आते हैं । बड़े घर की बेटी है इस द्वारे का सुन्दर महल है जमाई की सासु ये अपनी लाडली को भेजने घर आनाकानी करते हैं तो वह चेतना देते हैं कि यह लड़की आपके यहाँ रहने की नहीं है कभी भी भेज देवें तब समझ आने पर भेजने की तैयारी करने पर वह दबती छुपती है पर वह कालरूपी जमाई जीवात्मा को रूपी लड़की को ले ही जाता है ।


आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है। 


YOU TUBE    -     भजन वीडियो

FACEBOOK   -     FOLLOW

INSTAGRAM  -    FOLLOW

TELEGRAM    -     JOIN

TELEGRAM  GROUP  -  JOIN

TWITTER       -     FOLLOW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ