Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लगन कठिन मेरे भाई / lagan kathin mere bhai

लगन कठिन मेरे भाई


रेखता 

1- अगम स्थान गुरू ज्ञान बिना न लहें लहें सोई संत पूरा

द्वादश प्रकट के षोडस प्रकटे गगन गरजे तहं बाजे तूरा

इंगला-पिंगला सुषमना संमकरे अर्ध और उर्ध्व बीच ध्यान लावे ।

कहें कबीर सोई सन्त निर्भय रहे काल की चोट फिर नहीं खावे ॥ 

साखी -

1- गुरू बसे बनारसी , सीस समुन्दर तीर ।

ज्यों - ज्यों गुरु गुण उपजे , निर्मल होत शरीर ।।


भजन


टेक- लगन कठिन मेरे भाई गुरूजी से लगन कठिन मेरे भाई

लगन लगे बिन काज न सरि है जीव जमड़ा ले जाई ।।


1- स्वाति बूंद लिए रटत पपिहरा , पिया - पिया रट लाई

प्यासे प्राण जाई क्यों न अबहि , और नीर नहीं भाई ।।

लगन कठिन मेरे भाई गुरूजी से लगन कठिन मेरे भाई

लगन लगे बिन काज न सरि है जीव जमड़ा ले जाई ।।


1- मिरगा नाद सबद का भेदी , सबद सुनन को जाई

सोई शबद सुनि प्राण दान दें , तनिक न मन में डराई ॥

लगन कठिन मेरे भाई गुरूजी से लगन कठिन मेरे भाई

लगन लगे बिन काज न सरि है जीव जमड़ा ले जाई ।।


2-दो दल आन जुरे जब सन्मुख , सूरा लेत लड़ाई

टूक - टूक होई गिरे धरनी पे , खेत छोड़ नहीं जाई ॥

लगन कठिन मेरे भाई गुरूजी से लगन कठिन मेरे भाई

लगन लगे बिन काज न सरि है जीव जमड़ा ले जाई ।।


3- तजि धन धाम सती होई निकसी , सत करन को जाई

पावक देख डरे नहि मन में , कूदि पड़े सला माई ॥

लगन कठिन मेरे भाई गुरूजी से लगन कठिन मेरे भाई

लगन लगे बिन काज न सरि है जीव जमड़ा ले जाई ।।


4- छोड़ो अपने तन की आशा , निर्भय होई गुण गाई ।

कहै कबीर ऐसी लौ लावों , सहज मिले गुरू आई ।

कहै कबीर ऐसी लौ लावों , सहज मिले गुरू आई ।


मालवी शब्द

सरिहै- पूर्ण होना , सम्पन्न । 

सलाभाई - मुर्दा को जलाने की लकड़ी 

निर्भय - निडर ( बिना डर के )  


संक्षिप्त भावार्थ - कबीर साहब हमारी लगन ( लौ ) गुरु के प्रति शब्द या नाद के प्रति | कैसी हो , को मृगजोनाद का प्रेम , पपीहा जोस्वाति बूंद का प्रेमी , सुरा जो युद्ध में लड़ने का प्रेमी , सति जो त्याग की अनाशक्ति भौतिकता की प्रेमी के माध्यम से हमारी भी लगन ऐसी पक्की हो । यदि हमभी इस धारा के राह के राहगीर होती ऐसी निर्भयता के साथ पूरी निष्ठा लगन के साथ गुरु से कुछ शब्द से जुड़ जाए ताकि अंग संग गुरु के साथ मिलन कठिन न रहे ।


आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है। 


YOU TUBE    -     भजन वीडियो

FACEBOOK   -     FOLLOW

INSTAGRAM  -    FOLLOW

TELEGRAM    -     JOIN

TELEGRAM  GROUP  -  JOIN

TWITTER       -     FOLLOW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ