मुखड़ा- भर दे रे श्याम झोली भर दे भर दे
ना बहलाओ बातों में
भर दे रे श्याम झोली भर दे भर दे
ना बहलाओ बातों में
1- दिन बीते, बीती रातें,
अपनी कितनी हुई रे मुलाकाते,
तुझे जाना पहचाना,
तेरे झुठे हुए रे सारे वादे,
भूले रे श्याम तुम तो भूले, भूले,
क्या रखा हैं बातों में,
भर दे रे श्याम झोली भर दे,
ना बहलाओ बातों में
ना बहलाओ बातों में ।
2- गुरु तू ही तो मेरा भगवान हैं
तुझे चाहु तुझे पाऊ
मेरे दिल का यही तो अरमान हैं
पढ़ ले रे श्याम दिल की पढ़ ले
सब लिख है आँखों में
भर दे रे श्याम झोली भर दे
क्या रखा हैं बातों में,
भर दे रे श्याम झोली भर दे,
ना बहलाओ बातों में
ना बहलाओ बातों में ।
3- मेरी नैया ओ कन्हियाँ
पार कर दे तू बनके खिवैया
मैं तो हारा गम के मारा
आजा आजा ओ बंसी बजाइयाँ
लेले रे श्याम अब तो लेले
मेरे हाथ हाथो में
भर दे रे श्याम झोली भर दे
भर दे,नादान हैं अंजान हैं ।
4- तू है मेरा मैं हूँ तेरा
मैंने डाला तेरे दर पे डेरा
मुझे आस है विश्वाश है
श्याम भर देगा दामन तू मेरा
झूमे रे श्याम नंदू झूमे
झूमे तेरी ही बाहो में
भर दे रे श्याम झोली भर दे
क्या रखा हैं बातों में,
भर दे रे श्याम झोली भर दे,
ना बहलाओ बातों में
ना बहलाओ बातों में ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ