साखी - सब जग सुता नींद भरी
मोहे ना आवे नींद
काल खड़ा है बारणे
तोरण आयो बिंद ।
भजन
टेक- खबरदार रेणा रे मेरे भाई
यहाँ जम की उड़े हकवाई
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
1- मालिक बतावे थाने माल खजाना
राखो जतन कराई
पाँव रति धन खरच ना होवे
दिन दिन बढ़त सवाई ।
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
2- इन वस्तु को भाई भूल न जाना
निशदिन करो रे कमाई
सतनाम की टोपी लगाले
साँचा बणजा सिपाही ।
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
3- धन दौलत थारा माल खजाना
बंधिया बैल चराई
जद काल्ड का डंका लागे
खोज खबर ना पाई
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
4- आठों पहर झूट मत बोलो
मत करो निंदा पराई
नेम धरम थासे बण्यो नही जावे
पल्ले मत बांधो रे बुराई
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
5- तन बन्दूक सूरत की गोली
जम पर करदो चढ़ाई
कहे कबीर सुनो रे भाई साधौ
काल्ड की फ़ौज भगाई
खबरदार रेणा रे मेरे भाई ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ