भजन
टेक - में सतसंग में जाऊंगा
हरी का गुण गाऊंगा
गुरु की कृपा लेकर अब में
अजर अमर हो जाऊँगा ।
1- प्रेम लगन कि ढाल बनाकर
भक्ति शमशेर लाऊँगा
रहनी का गढ़ कोट बनाकर
सत्य ध्वज फड़काउंगा ।
2- पाँच चोरो को मार भगाऊँ
वचन गुरु का लखाऊंगा
सुर्ती साज घोड़े पे चढ़ाकर
अमर लोक पहुँचाऊँगा ।
3- ओहं सोहं का जाप जपाकर
इंगला पिंगला जगाउँगा
सुषुम्ना नार जगाके यारो
अनहद ढोल बजाऊंगा ।
4- आगे सहस्त्र कमलदर जाकर
झलक पिया की पाऊंगा
कोटि भानु प्रकाश वहाँ पर
आपमे आप समाऊंगा ।
5- प्रेमिचन्द मेरा सदगुरु दाता
तुमको रोज बताऊंगा
आत्माराम सन्तन के चरण में
हरदम शीश झुकाउंगा ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ