सुन्न घर शहर - शहर घर बस्ती
साखी
1- सकल पसारा पवन का , सात द्वीप नवखण्ड ।
सोंह नाम उस पवन का , जो गरजे ब्रह्माण्ड ।।
2- जात हमारी आत्मा , प्राण हमारा नाम ।
अलख हमारा ईष्ट है गगन हमारा गाम।।
3- सिर्गुण आया जीव यह , निर्गुण जाय समाय ।
सुरति डोरिले चढ़ि चला , सतगुरू जाय समाय ॥
भजन
टेक- सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
1- जल बिच कमल कमल विच कलियाँ , भंवर वासना लेता है
पाँचों चेला फिरे अकेला , अलख अलख वो करता है ।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
2- जीवत जोगी माया जोड़ी मुवा पीछे माया मानी है
खोज्या रे खबर पडे घट भीतर , जोगाराम की वाणी है ।।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
3- तपत कुण्ड पर तपसी तापे , तपसी तपस्या करता है
काछ लंगोटा कुछ नहीं रखता , लम्बी माला भजता है ।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
4- जल का मनका पाख बिन पोया , सुवा हाथ का धागा है
तीन लोक का बस्तर पेरिया , तो भी निरंजन नागा है ।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
5- एक अप्सरा आगे ऊबी दूजी सुरमों सारी है
तीजी अप्सरा सेज बिछावे , परनी नहीं कुंवारी है ।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
5- परन्या पेलां पुतर जनमिया , माता पिता मन भायारे
रामानंद का भणे कबीरा , एक अखंडित धाया है ।।
सुन्न घर शहर शहर घर बस्ती , कुण सुता कुण जागे है
लाल हमारा हम लालन के , तन सुता ब्रह्म जागे है।।
संक्षिप्त भावार्थ - इस पद में साहब कबीर ने भेद वाणी द्वारा ब्रह्म जो अखंडित है , जागृत हे उसकी प्रत्यक्षानुभूति के लिए अनेक ऋषि - मुनि योगियों द्वारा युक्ति तरीके अपनाये उनको दर्शाया है फिर भी उस मुकाम के लिए शून्य घर की खोजकर स्थिरता का आगाह किया , मन का जो उस अखंडित नाद से जुड़ जाइये ।
आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TELEGRAM GROUP - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ