Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सतगुरु दाता बड़े दयालु / satguru data bade dayalu

सतगुरु दाता बड़े दयालु


साखी

1- जाकी गाढ़ी नाम है , ताके है सब सिद्धी ।

कर जोरे ठाड़े सबे , अष्ट सिद्धि नव निधि।।


2- राजा राणा रावरंक , बड़ो जो सुमरे नाम |

कहै कबीर सबसे बड़ा , जो सुमरे नि : राम।।


भजन 


टेक- सतगुरू दाता बड़े दयालु

एक पलक में करें निहाल ।

सतगुरू दाता बड़े दयालु


1 . आद , अनाद उपनाद अनादि

बिना खोजे बिन सभी विवाद

जंतर मंतर सब कोई साधे

बिना खोजे रे बिन पंडित चांडाल ॥

सतगुरू दाता बड़े दयालु


2 . सन्यासी की रीति न जाने

जटा बढ़ाये भयो निर्वाण

खोसन खाल सिंध की आणी

बैठिरियो है बाघम्बर डाल ॥

सतगुरू दाता बड़े दयालु


3 . मुनि जन होकर ध्यान लगावे

या आँख मिच सैना मै समुझाय

मुख नहीं बोले दूध चढ़ावे

बैठिरियो है सिर नीचो डाल ॥

सतगुरू दाता बड़े दयालु


4 . क्या भयो जिन राज कमाये

क्या भयो जिन मुलक बसाय

क्या भयो जिन ताल खुदाये

पानी पैला तो नहीं बांधी पाल ॥

सतगुरू दाता बड़े दयालु


5. सुरत सुहागण चूड़ियाँ पेहरे

गले डाले मोतियन की माल 

अपने पिया की ( खबर ) रीति न जाने

सांचा पिया बन रही बेहाल ।।

सतगुरू दाता बड़े दयालु


6 . कहै कबीर सुनो भाई साधो

काम क्रोध को मारो हटाय

अब म्हारी प्रीत पीया संग लागी ( साहब से )

जद पाओगा पद निज हाल ।

सतगुरू दाता बड़े दयालु


मालवी शब्द 

सैण- इशारा

मुलक - मुल्क ( क्षेत्र )

बाघम्बर - बिछाने का आसन


संक्षिप्त भावार्थ- इस पद में कबीर साहब ने बाह्य दिखावा , बनावटी , रहणी गहणी से पलटकर अपने पंच विषयों को दूर करनेका प्रयास से सच्चे जीव  परमात्मा की अनुभूति होगी जो अन्तरमुखी होने पर सम्भव है ।


आपको भजन अच्छा लगा हो या कोई त्रुटि दिखाई देती हो तो कमेंट करके जरूर बताये और blog को follow जरूर करे और आपको लिखित भजन एवं वीडियो social site पर भी मिल जायेंगे तो आप हमें वहाँ भी follow कर सकते है। 


YOU TUBE    -     भजन वीडियो

FACEBOOK   -     FOLLOW

INSTAGRAM  -    FOLLOW

TELEGRAM    -     JOIN

TELEGRAM  GROUP  -  JOIN

TWITTER       -     FOLLOW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ