साखी
1 -सतयुग त्रेता द्वापुर, यह कलियुग अनुमान।
सार शब्द एक साँच है, और झूठ सब ज्ञान ॥
भजन
चेत रे गुमानी फिर ये जन्म ना मिलेगा ।
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥ टेक ॥
दस से सोलह गये खेल में , बीस गये माया कि गेल में ।
चालीस साल तिरिया की सेज पे , पचपन नाड़ी हिलेगा ॥1 ॥
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
चेत रे गुमानी फिर ये जन्म ना मिलेगा ।
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
काली गई सफेदी आई, तन की खाल उखड़ सब जाई।
बंदर जैसा मुँह हो जाये, डगमग नाड हिलेरे ॥2 ॥
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
चेत रे गुमानी फिर ये जन्म ना मिलेगा ।
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
तू केहता है मेरी मेरी, ये माया तेरी ना मेरी ।
धन दौलत थारा यहीं रह जावे, अग्नी के साथ जलेगा ॥3 ॥
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
चेत रे गुमानी फिर ये जन्म ना मिलेगा ।
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
भजन करेगा तो सुख पावेगा, धन दौलत थारी काम नी आवेगा ।
धन दौलत थारी यहीं रेह जावे, केहत कबीर विचारी ॥४ ॥
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
चेत रे गुमानी फिर ये जन्म ना मिलेगा ।
माया संग ना चले, काया संग ना चले ॥
शब्दार्थ - हरि सुख = आत्मसुख , संतोषसुख ।
भावार्थ - हे माया के अभिमानी ! आज सावधान हो जा । यदि चूक गया , तो ऐसा उत्तम जन्म संसार में शीघ्र मिलना कठिन है ; और जिसमें तू भूला है वह माया तेरे साथ चलने वाली नहीं है । तेरी आयु के दस से सोलहवें वर्ष तक तो खेल में गये । बीसवें तक मित्रों से मन मिलाने एवं भावुकता में गये । चालीसवें वर्ष तक स्त्री - मोह के चक्कर में गये। फिर पचपनवें वर्ष तक तो सब तरफ से असंतोष के जाल में उलझकर पश्चाताप में हाथ मलने लगा ।
आज भी मोह को छोड़कर जग जा । तू कब तक पड़ा - पड़ा सोता रहेगा । असावधानी में पड़े सोने से तेरा कल्याण नहीं होगा । मोह - माया की भ्रांति का बोझा तू कहां तक ढोयेगा ? मौत तो किसी के टालने से टलने वाली नहीं है । अपने आपको माया मोह से अलग कर लेना भजन है । इसी से संतोष - सुख मिलेगा । धन - दौलत तो अंतत : साथ चलने वाली नहीं है । याद रखो , तुम्हारी अपनी मानी हुई काया भी तुम्हारे साथ नहीं चलेगी । वह तो अंतत : आग में जला दी जायेगी , या मिट्टी में गाड दी जायेगी ।
हे मनुष्य ! मन का मोह त्यागकर अपने अविनाशी आत्माराम का स्मरण कर और मन के संकल्पों का द्रष्टा बनकर स्व समाधि में डूब । इसमें तेरी कोई हानि नहीं होगी ।
कबीर साहेब कहते हैं कि हे भोले ! अच्छे कर्म कर ले , पर - सेवा कर ले , यही तेरे लिए शंबल है ।
आपको भजन और अर्थ में कुछ भी त्रुटि दिखाई दी हो तो कृपया कमेंट जरूर करे ताकि उसे सही किया जा सके , और blog को follow जरूर करे। साथ आप हमारे social media पर भी आप भजनो के लिरिक्स , भजनो के वीडियो आदि प्राप्त कर सकते है तो आप हमे social media पर भी follow कर सकते है , धन्यवाद।
YOU TUBE - भजन वीडियो
FACEBOOK - FOLLOW
INSTAGRAM - FOLLOW
TELEGRAM - JOIN
TWITTER - FOLLOW

0 टिप्पणियाँ